Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का रखा गया आधारशिला

SV News

सोनभद्र (किशन पाण्डेय)। विकासखंड करमा अंतर्गत ग्राम भरुहा गांव में रविवारको भगवान पारदेश्वर महादेव मंदिर एवं हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे व कर्मा विकासखंड के प्रमुख प्रतिनिधि रामाधार कोल के द्वारा रक्खी गयी। 
बता दें कि विकासखंड करमा अंतर्गत ग्राम भरूहा में रविवार को पारदेश्वर महादेव मंदिर व 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा बनाने के लिए आधारशिला भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे एवं करमा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामाधार कोल द्वारा संयुक्त रूप से बिधि बिधान से भूमि पूजन का कार्य करते हुए निर्माण कार्य हेतु आधारशिला रक्खी। पूजन का कार्य आचार्य योगेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि हमारे क्षेत्र में यह पुनीत कार्य के लिए जो संकल्प लिया गया है बड़ा ही सराहनीय है इसको बनाने में जो भी हमसे सहयोग बन पाएगा सदैव तत्पर रहूंगा तथा साथ में इस पुनीत कार्य के लिए सभी क्षेत्रीयजनों को भी भरपूर सहयोग करना चाहिए इस भव्य मंदिर और प्रतिमा स्थापित हो जाने के बाद हमारे क्षेत्र सहित जनपद सोनभद्र का भी गौरव बढ़ जाएगा। मंदिर के आयोजक पंडित अनिल तिवारी ने बताया यह पुनीत कार्य भगवान भोलेनाथ की प्रेरणा से ही संभव हो पा रहा है। यह कार्य ओबरा स्थित भूतेश्वर पहाड़ी से पधारे वृद्ध 120 वर्षीय बम बम लहरी महाराज के सानिध्य में किया गया । इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ,रविंद्र बहादुर सिंह, सूर्यभान त्रिपाठी , चंद्रभान त्रिपाठी ,विजय शंकर नाथ त्रिपाठी , अशोक नाथ त्रिपाठी, अरुण नाथत्रिपाठी ,आनंद नाथ त्रिपाठी ,अवधेश त्रिपाठी ,राम सिंह यादव, जगदीश, रामलाल, रामनाथ, सहीत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।आयोजक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्य पूर्ण हो जाने से यह भारतवर्ष के तृतीय श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर होगा एवं उत्तर प्रदेश में प्रथम 108 फीट ऊंची श्री हनुमान जी की प्रतिमा का निर्माण होगा जिससे दूरदराज से आकर भक्तजन श्रद्धालु पूजन अर्चन कर मनोवांछित फल प्राप्त कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad