प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा एक 25 हजार रुपए के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि मंगलवार को थाना कर्नलगंज में पंजीकृत सीएलए एक्ट में 25 हजार रुपये का इनामिया/पुरस्कार घोषित अभियुक्त आलोक सिंह परिहार पुत्र विजय सिंह निवासी वीरापुर कमलानगर थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर थाना कर्लनगंज क्षेत्रान्तर्गत हॉलैण्ड हाल के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी कर्नलगंज ने बताया कि 2/3 मई 2022 की रात्रि थाना कर्लनगंज क्षेत्रान्तर्गत काटजू बाग कालोनी के पास दहशत फैलाने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा बमबाजी व हवाई फायरिंग की घटना कारित की गयी थी। जिसमें दुर्गेश कुमार शुक्ला पुत्र राधाकृष्ण शुक्ला नि0 145B/13T चाँदपुर सलोरी थाना कर्नलगंज प्रयागराज की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सीएलए एक्ट बनाम सौरभ सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र उदयचन्द्र सिंह निवासी पचखरा थाना घूरपुर, आदित्य सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी टिकरी थाना बजीरगंज, जनपद गोण्डा, हरिकेश मिश्रा पुत्र भगवान मिश्रा निवासी सौर मऊ थाना कोतवाली जनपद सुल्तानपुर, आलोक परिहार पुत्र विजय सिंह निवासी बीरापुर कमलानगर थाना सोरांव जनपद प्रयागराज पंजीकृत किया गया था। तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 17 मई 2022 को उपरोक्त चारों अभियुक्तों को 25 हजार रुपए का पुरस्कार इनामिया घोषित किया गया था। इनामिया सौरभ सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र उदयचन्द्र सिंह निवासी पचखरा थाना घूरपुर प्रयागराज, आदित्य सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी टिकरी थाना बजीरगंज, जनपद गोण्डा, हरिकेश मिश्रा पुत्र भगवान मिश्रा निवासी सौर मऊ थाना कोतवाली जनपद सुल्तानपुर को 23 मई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकाश में आये अभियुक्त आशुतोष मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा पुत्र रविशंकर मिश्रा निवासी शिवपुर थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 5 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।