Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: होली खेलने के बाद संगम स्नान करने पहुंचे इविवि के छात्र-छात्राएं, एक छात्र की डूबने से मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। होली खेलकर संगम स्नान करने पहुंचे छात्र-छात्राओं में से एक छात्र शुक्रवार शाम को संगम में डूब गया। शोर मचाते ही जल पुलिस उसे बचाने पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से जल्द ही छात्र को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दुखी छात्रों ने हंगामा किया। एसआरएन अस्पताल में छात्रों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। इविवि के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को हॉस्टल में होली खेली। दोपहर में दर्जनों युवक संगम स्नान के लिए पहुंच गए। इनके बीच देवरिया का राज सिंह (21) पुत्र राम निवास भी था। इविवि के तृतीय वर्ष का छात्र राज सिंह संगम स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। इस घटना से वहां कोहराम मच गया। जल पुलिस प्रभारी कड़ेदीन यादव ने बताया कि गोताखोर तत्काल मौके पर पहुंच गए। राज को यमुना में तलाश कर निकाल लिया गया तो उसकी सांसें चल रही थीं। तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रों ने वहां पर हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें शांत कराया। युवक की मौत की सुचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad