Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

 भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में क्षेत्र के सिरखिड़ी गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

भगवान परशुराम की जय उद्घोष करते युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था।

मार्ग के कई स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। बाद में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर अनुसरण करने का आवाहन किया गया ‌।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को ब्राम्हण समाज के युवा हाथों में भगवा झंडा लिए सिरखिड़ी गांव के पास एकत्रित हुए। यहां से हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में शोभा यात्रा मेजा खास बाजार में होते हुए वापस गांव पहुंची। डीजे की धुन पर थिरकते भक्त हाथों में भगवा झंडा लहराते जयकारा लगाते रहे।

Svnews

इस दौरान आयोजक हिमांशु शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म को कोई बांट नहीं पाया है और ना ही कोई काट पाएगा हम अखंड थे अखंड हैं और अखंड ही रहेंगे। परशुराम संस्कृति है, राम राष्ट्र है, शिव श्रद्धा है, पार्वती विश्वास है।संस्कृति होने के कारण ही सब देवता परशुराम को नमन करते हैं। शोभायात्रा में नीतीश शुक्ला, मनीष शुक्ला, रोहित शुक्ला, शुभम शुक्ला, अमित शुक्ला, आयुष शुक्ला, भोले शुक्ला, दिव्यम शुक्ला, विकास शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे।इसी क्रम में कोहड़ार बाजार में परशुराम प्रकटोत्सव मनाया गया।इस मौके पर श्रमिक ग्रुप से योगेश शुक्ला, गंगा मिश्रा प्रमुख प्रतिनिधि मेजा, गोविंद मिश्रा मंडल अध्यक्ष, राजू द्विवेदी, पवन तिवारी, मुन्ना शुक्ला पूर्व प्रमुख, अनिल पांडे, संजय मिश्रा और शिव शंकर मिश्रा आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad