Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: नहीं हुई सुनवाई तो इच्छा मुत्यु मांगेगे सिटी बस के संविदाकर्मी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ प्रयागराज के बैनर तले चल रही सिटी बस केे संविदाकर्मियों की हड़ताल 72वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। कोषाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि आज भूख हड़ताल पर पांच सदस्य रामकृष्ण मिश्र, अजय कुमार सिंह, अंबिकेश जायसवाल, अवधेश कुमार तथा संजय सिंह यादव बैठे। कहा गया कि क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा आगरा-मथुरा की तर्ज पर समायोजन की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों के अनशन स्थल पर कोई वार्ता करने के लिए भी नहीं आ रहा है। इससे हड़ताली कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सीटू के जिला सचिव अविनाश मिश्र, दयाशंकर यादव, शंभू यादव तथा मोहन ने बताया कि राष्ट्रपति को दो बार पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी जा चुकी है। 
90 से ज्यादा सिटी बसें फिटनेस न होने की वजह से बंद हो गई हैं। इस वजह से उससे जुड़े संविदा कर्मियों के समक्ष रोजगार संकट आ गया है। कर्मचारियों की मांग है कि बसों की फिटनेस बढ़ाई जाए या उन्हें परिवहन निगम की बसों में लगाया जाए। बृहस्पतिवार 16 फरवरी की सुबह से ही सात कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बताया जाता है कि 90 से ज्यादा खटारा बसों को परिवहन विभाग से फिटनेस नहीं मिला। इसके कारण इन्हें वर्कशाप में खड़ाकर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad