Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: घरेलू कलह से परेशान पति-पत्नी एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शंकरगढ़ के वार्ड नंबर दो चमरौटी टोला में बृहस्पतिवार सुबह एक ही फंदे पर लटकर कर पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस व एसीपी बारा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ के वार्ड नंबर दो चमरौटी टोला निवासी अनीता देवी ने बताया कि वह कबाड़ बीनने का काम करती हैं। बृहस्पतिवार सुबह पति दादू व छोटे बेटे छोट्टन के साथ वह कबाड़ बीनने गई थी। बड़ा बेटा कीमती (23) व उसकी पत्नी खुशबू (19) अपने दो वर्षीय लड़के दीपांशु के साथ घर में अलग कमरे में रहते थे। वह सुबह नौ बजे कबाड़ बीनकर वापस घर लौटे तो देखा के दीपांशु घर के बाहर खेल रहा था और कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा पीटा तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो वह परेशान हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर छत के चुल्ले में साड़ी के फंदे पर दोनों लटक रहे थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पूर्व कीमती का विवाह खुशबू निवासी राजगढ़, रीवा मप्र के साथ हुआ था। खुशबू ज्यादा समय अपने मायके में ही रहती थी। लगभग 15 दिन पूर्व ही वह अपने ससुराल शंकरगढ़ आई थी। आसपास के मुताबिक सुबह पति पत्नी में झगड़ा हुआ। पुलिस पिता दादू के शिकायती पत्र के आधार पर प्रकरण की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad