Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: नमाज के दौरान ईदगाह में युवक ने फेंका पत्थर मचा हड़कंप, पुलिस एलर्ट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। ईद की नमाज के दौरान ईदगाह बादीपुर मऊआइमा में एक युवक ने शनिवार को नमाजियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे खलबली मच गई। पत्थर इबाद नाम के युवक के सिर पर गिरा तो वह चुटहिल हो गया। कई अन्य लोगों को भी पत्थर लगे।

SV News

घटना के बाद लोगों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने गई। इसके बाद ईदगाह पर नमाज अदा हुई। घटना से नमाज अदा कर रहे लोगों में आक्रोश रहा। कुछ देर तक स्थिति बेहद ही तनावपूर्ण रही। वहीं, घटना के बाद ईदगाह कमेटी द्वारा मऊआइमा थाने में तहरीर दी गई। पूछताछ में पता चला कि ईदगाह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 

SV News

लगभग 15 दिन पहले भी इसी युवक से ईदगाह को लेकर विवाद किया था। पत्थर फेंकने वाला युवक हिंदू है। वह ईदगाह की जमीन को अपनी भूमिधरी बता रहा है। चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त भी कर चुका है। इस मामले में युवक के विरुद्ध मऊआइमा थाने में तहरीर दी गई थी। हालांकि उस समय समझाबुझा कर पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। इस घटना के बाद से पुलिस सतर्क है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad