Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गौहत्या के मुकदमे मे वांछित दो गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना थरवई पुलिस द्वारा गौहत्या के मुकदमे मे वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। 
बता दें कि थाना थरवई में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में प्रकाश में आये अभियुक्त रिजवान पुत्र सलीम उर्फ सल्लम निवासी नौगवां थाना शहजादनगर जनपद रामपुर, लवकुश तिवारी पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी शुकुलपुरवा बिन्द्रा बाजार थाना विश्वेश्वरगंज जनपद बहराइच को बुधवार को थाना प्रभारी थरवई के नेतृत्व मे वरिष्ठ उप निरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक राहुल कुमार, उप निरीक्षक सोहराब अहमद ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत यादव ढाबा के बगल बाग बहद ग्राम देवरिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रिजवान उपरोक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस बरामद की गई। अवैध तमंचा की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना थरवई में आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का विवरण

23 मार्च 2023 को समय करीब पांच बजे प्रातः थाना थरवई क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग मनसैता नदी पुल के पास लखरांवा गांव मे एक कन्टेनर के द्वारा ट्रक मे टक्कर मार दिया गया है जिससे कन्टेनर पलट गयी है जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो कन्टेनर मे कुल 20 राशि गोवंश लदे हुए थे, जिनको बाहर निकाला गया तो 16 गौवंशो की मृत्यु हो चुकी थी तथा 4 गौवंश जीवित थे। उक्त घटना के क्रम मे विष्णु दुबे (स्वामी जी ) विश्वहिन्दू परिषद विभाग मंत्री गौरक्षा प्रयागराज निवासी देवरिया थाना थरवई जनपद प्रयागराज की तहरीरी सूचना पर थाना मे गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम असद अली पुत्र स्व. नन्हे निवासी देवरिया थाना थरवई व 4-5 व्यक्ति अज्ञात के पंजीकृत किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad