Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: महिला की हत्या का आरोपी देवर गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज की पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा महिला की हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या के आरोपी महिला के देवर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड बरामद किया गया। 
बता दें कि सोमवार को थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मय हमराह पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के मर्दानपुर गांव में हुई महिला की हत्या का सफल अनावरण कर हत्यारोपी अशोक कुमार पासी पुत्र स्व. वंशीलाल निवासी ग्राम मर्दानपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मनौरी पब्लिक इण्टर कालेज के सामने थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया एंव अभियुक्त अशोक कुमार उपरोक्त की निशादेही पर घटना प्रयुक्त आलाकत्ल गदाला (लोहे की राड़) बरामद किया गया।
ज्ञात हो कि मृतका कलावती देवी के पति स्व. धर्मपाल की मृत्यु वर्ष 2012 में हो जाने के उपरान्त मृतका के दो छोटे छोटे बच्चो की देखरेख में मृतका के देवर एवं अभियुक्त अशोक कुमार द्वारा सहायता की गई। जिस कारण आपस में मधुर सम्बन्ध हुए। अभियुक्त द्वारा अपना जेवर सोना चांदी मृतका के पास सुरक्षित रख दिया। अभियुक्त द्वारा अपना जेवर बार-बार मांगे जाने पर टाल मटोल की गई। जिससे 13 मई 2023 को मृतका कलावती एवं अभियुक्त अशोक कुमार के मध्य लेन देन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और अभियुक्त द्वारा कुंठित होकर मृतका कलावती देवी को उसके ही घर में गदाला (लोहे की राड़) से मार मार कर हत्या कर दी। वहीं सोमवार को थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह, दरोगा कैलाश चन्द्र, दरोगा सुशील कुमार व दरोगा अजीत सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल नगर प्रयागराज ने पुलिस सिपाहियों के साथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad