Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: लड़की की हत्या कर तालाब में फेंका शव, घर के पीछे मिले खून से सने कपड़े

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के खीरी में शादी में शामिल होने आई एक लड़की की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। घर के पीछे खून से लथपथ कपड़े मिले हैं। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर इलाके में खीरी के कैथवल गांव में सोमवार रात शादी समारोह से लापता 12 वर्षीय बालिका मोनू की हत्या कर दी गई। खोजबीन के दौरान पहले घर के पीछे खून सने कपड़े और फिर तालाब में उतराती लाश मिली। मौके पर खीरी थाने की पुलिस के साथ अधिकारी पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है। अनुमान है कि रात में शादी से लौट रही बालिका को अकेले में दबोचने के बाद उसका कत्ल किया गया। मोनू के माता-पिता दोनों नहीं हैं। 10 वर्ष पहले मां और उसके बाद पिता का भी निधन हो चुका है। 16 वर्षीय बड़ी बहन सोनू ही किसी तरह मोनू के साथ जीवन यापन कर रही थी। पुलिस ने उससे घटना के बारे में जानकारी ली है। उसने बताया है कि मोनू रात में गांव के शादी समारोह में गई थी। वहां से रात में लौटी और कुछ देर बाद दोबारा शादी के लिए निकल गई थी। फिर कब घटना हुई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि मोनू की हत्या में आसपास के ही एक या दो लोगों का हाथ हो सकता है। ग्रामीणों से पूछताछ में एक संदिग्ध युवक के बारे में पता चला है। उसकी तलाश में दो पुलिस टीम लगा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad