Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बहन के घर आए युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सोरांव क्षेत्र इलाके के एक गांव में बीते बृहस्पतिवार को अपनी विवाहिता बहन के घर आए युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की मां ने सोरांव थाना में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सोरांव कस्बे के निकट एक गांव का रहने वाला युवक अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि युवक अपनी बहन के देवर साथ देर रात गांव में ही एक किशोरी के घर गया। इस बीच किशोरी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि अनमोल कुमार किशोरी को घर में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका साथी घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।रात एक बजे किशोरी का 14 साल का भाई घर आया तो युवक ने किशोरी के दुपट्टे से उसके भी हाथ पैर बांध दिए। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर किशोरी के माता पिता आए तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर गया। पीड़िता की मां ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad