Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: नहाते समय गंगा नदी में डूबे दो बच्चे, तलाश में जुटी गोताखोर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के फाफामऊ घाट पर शनिवार को गंगा स्नान करते समय दो बच्चे डूब गए। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल मचाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। घटना के चलते परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे सुबह करीब नौ बजे बच्चे स्नान कर रहे थे। इस दौरान दो बच्चे गहरे पानी में समा गए। तेज बहाव होने के कारण दोनों देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस और गोताखोर दोनों की खोजबीन कर रहे हैं। दो दिन पहले शिवकुटी गंगा घाट पर एमएनएनआईटी के दो छात्रों के डूबने की घटना अभी लोग भूल नहीं पाए थे कि दो बच्चे फिर डूब गए। बताया जा रहा है कि गर्मी में गंगा का जलस्तर कम होने के कारण घाटों की स्थिति बेतरतीब हो गई है। इसका अंदाजा न लगने के कारण नहाते समय लोग गहराई में चले जा रहे हैं। जिससे दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad