Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रमेश शर्मा को जिला मंत्री व राकेश यादव को जिला उपाध्यक्ष विहिप की मिली जिम्मेदारी

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। रविवार को करीब 11 बजे लाल प्रताप सिंह के निज निवास स्थान प्रखंड उरुवा, डिघिया, मेजा, यमुनापार, प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग के तहत एक महत्वपूर्ण जिला बैठक यमुनापार में गुलाब मिश्रा जिला प्रमुख यमुनापार की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि लल्लन सिंह पूर्व अध्यक्ष काशी प्रांत विश्व हिंदू परिषद, मुख्य वक्ता लाल प्रताप सिंह बिसेन प्रांत परियोजना प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत तथा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र मिश्रा जिला प्रशासनिक प्रमुख, राज कुमार सिंह, जिला परियोजना प्रमुख संचालन, रवि, धर्म रक्षक, शेष प्रताप सिंह, जिला परिवर्तन प्रमुख की उपस्थिति में रमेश कुमार शर्मा को जिला मंत्री यमुना पार, एवं राकेश कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष यमुनापार का दायित्व दिया गया, इस बैठक में प्रमुख रूप से इंजीनियर सौरिश शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, राजन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad