मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मेजा ईकाई का निर्वाचन/अधिवेशन संपन्न हुआ। उच्च प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय बेलहा के यामवंत प्रसाद सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उच्च माध्यमिक विद्यालय घोरी मेजा के अखिलेश मिश्र निर्विरोध मंत्री चुने गए। बटुकनाथ, आनंद पाल, ज्योति शर्मा उपाध्यक्ष व रमेश चंद्र, अरूण त्रिपाठी, वर्षा साहू को संयुक्त मंत्री व राज कुमार को कोषाध्यक्ष, लवकुश चौरसिया आर्य व्यय निरीक्षक, मो. सोएब सिद्दीकी को लेखाकार निर्वाचित किया गया। पर्यवेक्षक अरविंद कुमार तिवारी व प्रमिला शर्मा के देख-रेख में संकुशल निर्वाचन/अधिवेशन संपन्न हुआ। निर्वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई ब्लाक इकाई उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के दिशा-निर्देश में अध्यापक हित में कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्रीनारायण त्रिपाठी ने किया। जिला महामंत्री राजेंद्र अनुरागी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, नितेश तिवारी, विनोद शुक्ल, रंजना पांडेय, अनुराग पांडेय, छविनाथ तिवारी, भूपेंद्र वीर सिंह, संजय तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ल, विकास पांडेय,आदि लोग उपस्थित रहे।