Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीपी जोशी का सोजत में हुआ भव्य स्वागत

 

sv news

सोजत सिटी, पाली (महेश सोनी)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सोजत पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा पाली जिला सांसद पीपी चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान, पाली जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार , महिला मोर्चा पाली जिलाध्यक्ष मनोहर कंवर राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर व मोमेंटो के रूप में तलवार का सेट भेंट कर स्वागत किया। पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, पूर्व विधायक मदन राठौड़, पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल, कन्हैयालाल ओझा,  दिग्विजय सिंह राठौड़ , महेंद्र मेघवंशी , हेमन्त गादाणा, भाजपा महिला मोर्चा मारवाड़ जंक्शन मण्डल अध्यक्ष मीना देवड़ा, पंकज त्रिवेदी, नारायण कुमावत,  सुनील भंडारी, मोहन जाट,  प्रफुल्ल ओझा ,  जुगल किशोर निकुम , सोजत भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, मण्डल महामंत्री हिरालाल काठैड, मण्डल मंत्री महेश सोनी, राकेश खींची, जैतारण भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील प्रजापत, भाजपा नेता कुलदीप बग्गा, चाड़वास मण्डल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित, नरपतसिंह सोढ़ा, राकेश भटनागर,  मंगलाराम देवासी, घनश्याम चौधरी, राकेश पंवार, धीरज नागौरा, गौतम तंवर, विकास गहलोत, गणपत बोराणा, राजेंद्र शर्मा , सोहनलाल टांक काकू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।  इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पदाधिकारियों से फीडबैक लिया एवं मन्त्रणा की। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जयपुर से मारवाड़ जंक्शन एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकताओं से मुलाकात की। उक्त अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad