Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गंगा स्नान करने गए इकलौते बेटे की डूबने से मौत से परिजनों में मचा कोहराम

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव के पास स्थित गंगा आश्रम घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करते समय आठ वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का राम गया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी श्रीचंद बिंद का पुत्र आठ वर्षीय एस कुमार बिंद मंगलवार की सुबह अपने मित्रों के साथ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गया हुआ था। सभी लड़के गंगा घाट किनारे अपने अपने कपड़ा रख कर गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते समय एस कुमार बिंद गहरे पानी में डूब गया। साथ में गए बालकों ने गांव में आकर डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं गांव के लोगों ने डूबे हुए बालक का एक घंटे बाद गंगा नदी से बाहर निकाल कर पास के प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बालक का राम गया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक एस कुमार बिंद अपने माता-पिता के इकलौता संतान था। उसके दो बहन हैं, जबकि मृतक अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता विंध्याचल धाम में मजदूरी करते हैं। बालक की डूबने की सूचना मिलने पर मजदूरी छोड़कर घर पहुंचे। रोते बिलखते परिजनों में कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad