Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: हार्टअटैक से दरोगा की मौत, एक दिन में दो पुलिसकर्मियों की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस लाइन में रहने वाले दरोगा और अब तक पब्लिक सर्विस कमीशन चौकी प्रभारी रहे राजेश पाठक की गुरुवार को सुबह एक्सरसाइज करते समय अचानक से तबीयत बिगड़ गई।उन्हें तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से उनके परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल नंद किशोर श्रीवास्तव (59) पुत्र आनंद प्रसाद श्रीवास्तव की गुरुवार को दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ गई।उन्हें उनके साथियों ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से जारी, कोतवाली देहात, बांदा के रहने वाले थे। उनका 15 दिन बाद रिटायरमेंट था। उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad