Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पूरे दिन गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया, लोग बेहाल, हीट वेव की चेतावनी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गर्मी ने बुधवार को काफी परेशान किया। स्थिति यह रही कि सुबह भी एसी, कूलर बंद नहीं हुए। दिन निकलने के साथ गर्मी बढ़ती गई और गर्म हवाओं ने झुलसाया। मंगलवार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बुधवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। स्थिति यह रही कि सुबह आठ बजे भी घर से निकलना मुश्किल हो गया था। 10 बजे के बाद तो हवाएं काफी गर्म हो गईं थीं। ऐसे में दिन में बाहर निकलने के लिए मजबूर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रात में भी तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा और लोग बेचैन रहे। आने वाले चार दिन तो और भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शनिवार तक हीट वेव चलने के आसार हैं। इस दौरान दिन में पारा 46 डिग्री को भी पार कर सकता है तो रात में भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं। यानि, दिन में लू चलेगी तो रात भी बेचैन करने वाली होगी। इसके बाद कुछ राहत की बात कही जा रही है लेकिन रविवार को आसमान साफ रहने एवं तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार हैं। आठ जून को 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad