Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मानवीय संभावनाओं के अंतिम शिखर को प्राप्त करने मार्ग है योग -सर्वेश त्रिपाठी

 मेजा के आरबीएस महाविद्यालय में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेजा तहसील मुख्यालय के पास स्थित आरबीएस महाविद्यालय एवं आर बी एस लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में "वसुधैव कुटुम्बकम" विषय के लिए सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय में अध्यनरत लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन बी एड विभागाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने योग से होने वाले शारीरिक लाभ को विस्तार से बताया। बी एड विभाग के योगाचार्य द्वारा विभिन्न आसन योग प्राणायाम जैसे सूर्य नमस्कार, पद्मासन, सूक्ष्म योग, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, इत्यादि का शारीरिक लाभ बताते हुए कराया गया। 


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश मिश्र ने बताया कि योग ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य को संरक्षित रखता है वरन योग मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है। आज के युग में जब हाइपरटेंशन एवं तनाव प्रबंधन एक विकट समस्या है, तो योग एक संजीवनी की भांति मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का कार्य करता है। योग के माध्यम से मनुष्य अपनी शारीरिक संभावनाओं का संपूर्ण सदुपयोग कर सकता है। योग के द्वारा मनुष्य अनंत संभावनाओं को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं प्रवक्ता गण को महाविद्यालय के प्रबंधक आदित्य शुक्ला ने शुभकामनाएं दी। 

Svnews

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्रवक्ता गण राकेश तिवारी, चंद्रमा प्रसाद तिवारी, गौरव शुक्ला, राहुल मिश्रा, आशीष दुबे, नवनीत दुबे, महेंद्र चौरसिया, अशोक शुक्ला, घनश्याम यादव, मनोज गुप्ता वीरेंद्र तिवारी, शरद मौर्य,अभिषेक सिंह बृजेश नारायण शुक्ला, शुभम मिश्रा, विकास यादव, ललित पांडे, दिनेश मिश्रा, विनय पांडे, अक्षय शुक्ला और शैलेंद्र जायसवाल सहित भारी संख्या में बीएड के छात्र -छात्राएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad