Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर आश्रम में लगाया कल्पवृक्ष का पौधा

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार की सुबह मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उसके बाद त्रिकोण पथ पर स्थित मां महाकाली व मां अष्टभुजा का भी दर्शन पूजन कर वह पुनः देवराहा हंस बाबा आश्रम पहुंचे। वहां पर उन्होंने कल्पवृक्ष पौधे का रोपण किया। 
गुरुवार को हंस बाबा आश्रम पहुंचने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ हंस बाबा ने आध्यात्मिक ज्ञान पर चर्चा की। इसके बाद उनको देवी-देवताओं की तस्वीरें भेंट की। रात में पौने आठ बजे तक प्रवचन सुनने के उपरांत मोहन भागवत पुनः भक्त निवास पहुंचे। यहां प्रार्थना के लिए शाखा लगाई गई। भोजन करने के बाद विश्राम करने भक्त निवास चले गए।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सुबह स्नान-ध्यान के बाद आश्रम परिसर स्थित हनुमान मंदिर में 51 मन लड्डू का भोग लगाया। दर्शन-पूजन के बाद आश्रम परिसर में कल्पवृक्ष का पौधा लगाया। फिर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया और सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad