Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जनता को राहत दिलाने के लिए भाजपा को हटाना होगा: नरेन्द्र सिंह

SV News

सपा प्रदेश सचिव बनने के बाद नरेन्द्र सिंह का पार्टी कार्यालय मे कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत-

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह का शनिवार को जार्जटाउन पार्टी कार्यालय पर गंगापार इकाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत नरेन्द्र सिंह बड़ी संख्या मे उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ओतप्रोत डबल इंजन की सरकारों की डबल मार झेल रहे लोग अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के शासनकाल को याद कर रहे हैं। सपा नेता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को राहत दिलाने के लिए भाजपा सरकारों को हटाना होगा क्योंकि भाजपा सरकारों ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब, किसान और युवा विरोधी हैं,गरीब और मध्यम वर्ग को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। श्री सिंह ने पदाधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें तथा भाजपा सरकार में हो रही ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठायें। जरूरत पड़ने पर आमजन के साथ सड़क पर उतरें और जनता की भलाई के लिए संघर्ष करें। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि नरेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव बनाने से प्रयागराज को सांगठनिक बल मिलेगा। संचालन जिला महासचिव रामसुमेर पाल ने किया। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव,राम सुमेर पाल, मेराज आरिफ,दीना नाथ यादव, वजीर खान,महबूब उस्मानी, डॉ राजेश यादव, दान बहादुर मधुर,प्रतिमा रावत, संदीप यादव प्रमुख , राम कृपाल यादव, वीरेंद्र पाल,डॉ आकाश यादव,आर. एन. यादव,अभय राज यादव, राहुल पटेल, अमित यादव बगई,कुलदीप यादव, पद्मा यादव, आसुतोष तिवारी, राम प्रताप, नाटे चौधरी, राकेश सिंह, जगदीश यादव, त्रिभुवन यादव,रामसेवक पटेल, बच्चा यादव,गुफरान मालिक, चौधरी देवीलाल, राजवंत पटेल,आदि सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad