यमुनापार, प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुना पार सार्वजनिक गणपति महोत्सव महिला एवं युवा मंडल की आवश्यक बैठक स्वयंवर गेस्ट हाउस नैनी मे संपन्न हुइ। बैठक मे १८सितंबर से २४ सितंबर २०२३ तक सात दिवसीय यमुना पार सार्वजनिक गणपति महोत्सव की सफलता हेतु व्यापक विचार विमर्श किया गया।
बैठक मे मुख्य महेश मधुकर मंगरुलकर ने बताया कि वर्तमान वर्ष मे पहली बार गणपति महोत्सव सात दिवसीय होगा जिसमें रात्रि व दिन मे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे। यमुनापार का 'राजा' का भव्य दिव्य स्वागत किया जायगा। महेश मधुकर ने कहा कि यमुनापार के गणपति राजा समस्त भक्तों का हर तरीके से समृद्धि देने हेतु पधारते है। अपनी अपनी पर्चियो के माध्यम से भक्तगण विनती करते है। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती रेखा श्रीवास्तव एवं संचालन श्रीमती ममता श्रीवास्तव ने किया। बैठक मे नीलम(पूर्व सभासद) मंजु तिवारी, सुलोचना जायसवाल, पुष्पा सिंह, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, अतुल सिंह, जीवन सिंह, आकाश, रेखा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। रवि करण सिंह तोमर आभार व्यक्त किया।