Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: घर से नाराज़ युवक ने टोंस नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस व एनडीआरएफ

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव का एक युवक बुधवार को दोपहर घर से नाराज़ हो कर टोंस नदी में छलांग लगा दी। जिससे वह डूब गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मछुआरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया गया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। दुसरे दिन सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो करछना पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी पृथ्वीपाल निषाद का बेटा रमाशंकर निषाद (35) किसी बात से घर से नाराज़ हो कर गांव के समीप ही टोंस नदी के रेलवे पुल से नदी में छलांग लगा दी। वहीं फूड पेट्रोलिंग कर रहे एक कर्मचारी ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी तो परिजन मछुआरों की मदद से उसे खोजने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

SV News

वहीं गुरुवार को सुबह घटना की जानकारी पर करछना थाने के दरोगा रामभवन वर्मा, दरोगा अजय सिंह चौकी प्रभारी भीरपुर पुलिस सिपाहियों व एनडीआरएफ टीम के साथ युवक को खोजने में जुट गए। एनडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश कर रही है। दरोगा रामभवन वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस व एनडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाल डालकर युवक की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad