Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

लापरवाह थानाध्यक्ष का स्थानांतरण, विनोद कुमार सिंह बने नए कोतवाल

SV News
नए थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह - फोटो सूरज वार्ता 

कौशाम्बी (राजेश सिंह)। जिले के चरवा थाना के थानाध्यक्ष को लापरवाही के आरोप में स्थानांतरित कर दिया गया और विनोद कुमार सिंह को नया थानेदार बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष चरवा आलोक कुमार की गतिविधियों की बार-बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत होती रही है। आलोक कुमार के कार्यकाल में चरवा थाना क्षेत्र में अपराध तेजी से बढ़ा। क्षेत्र में बढ़ते अपराध से आम जनमानस परेशान और प्रताड़ित रही। घटनाओं के खुलासा में आलोक कुमार के समय पुलिस फिसड्डी साबित होती रही। तमाम बड़ी घटनाओं का महीनो बाद भी थाना पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। निर्दोषों को अपराधी बनाने के खेल में भी थानेदार आलोक कुमार को महारत हासिल रही है। तमंचा प्रकरण इसका जीता जागता उदाहरण है। मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया और थानेदारी छीनकर आलोक कुमार को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बना दिया। वहीं क्राइम ब्रांच के अभी तक के प्रभारी रहे विनोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक चरवा थाना की जिम्मेदारी पुलिस कप्तान ने सौंपी हैं। विनोद कुमार सिंह इसके पहले मंझनपुर कोतवाल और पिपरी कोतवाल रह चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad