Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आस्था: हरतालिका तीज पर जेवनिया में होगा नारी शक्ति समागम

 

sv news

दिव्यांगोत्थान श्रीराम सेवा न्यास का अनूठा आयोजन

एक हजार महिलाओं को किया जाएगा साड़ी वितरण

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के जेवनियाँ गांव में हरतालिका तीज पर्व पर शनिवार 16 सितम्बर को नारी शक्ति का बड़ा जमावड़ा होगा। दिव्यांगोंत्थान श्रीराम सेवा न्यास के बैनर तले नारी शक्ति समागम और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की दर्जा प्राप्त मंत्री किन्नर अखाड़े की मण्डलेस्वर कौशल्यानंद गिरी टीना मॉ होंगी।

sv news

उक्त आयोजन की जानकारी कार्यक्रम की आयोजक जेवनियाँ की पूर्व प्रधान रुचि अभिषेक तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह  व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख की तिकड़ी मेजा की गायत्री मिश्रा, उरुवा की आरती गौतम और करछना की सरोज दुबे होंगी। आयोजन में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रवक्ता पूनम पांडेय तथा प्रधान संगठन की यमुनापार अध्यक्ष छतवा प्रधान कंचन मिश्रा होंगी। आयोजन में महिलाओं के उत्थान विषय पर सम-सामयिक चर्चा होगी।

श्रीमती रुचि अभिषेक तिवारी ने बताया कि पवित्र पर्व हरतालिका तीज को लेकर माँ पार्वती की साधना भी चर्चा में शामिल होगी। अपने तरह के इस अनूठे कार्यक्रम में 1000 महिलाओं को साड़ी वितरण के साथ उनका सम्मान किया जाएगा। दिव्यांगोंत्थान श्रीराम सेवा न्यास द्वारा नारी उत्थान और सनातन परम्पराओं को संजोने का यह प्रयास निश्चित ही आधी आवादी को आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad