Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता का निधन

SV News

हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए गए थे चेन्नई

कौशांबी (राजेश सिंह)। कौशांबी के चायल विधानसभा के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता आसिफ जाफरी (56) का रविवार को सुबह निधन हो गया। वह काफी दिनों से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। हार्ट ट्रांसप्लांट कराने के लिए चेन्नई गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आपरेशन के पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संंख्या में लोग उनके आवास पर संवेदन व्यक्त करने के लिए पहुंच गए।
चायल तहसील के महगांव निवासी आसिफ जाफरी (56) पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। वह 2012 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चायल से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2017 में भी आसिफ जाफरी ने बसपा से चुनाव लड़ा था, लेकिन, भाजपा की लहर में वह चुनाव हार गए। इसके तुरंत बाद ही जनपद के कई नेताओ के साथ बसपा छोड़कर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी।
करीबियों ने बताया कि पूर्व विधायक काफी दिनों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। इधर बीच तबियत ज्यादा खराब होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आसिफ जाफरी का शव चेन्नई से विमान से लाकर प्रयागराज स्थित करेली में उनके आवास पर लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। सोमवार दोपहर बाद पैतृक गांव चायल के महगांव स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad