Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सांसद, विधायक संग निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को सौंपा कार्यभार

SV News

सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़े दायित्व सौंपना भाजपा में ही संभव है: सासंद रीता बहुगुणा जोशी

यमुनापार के कार्यकर्ताओ के सहयोग से जीत का डंका प्रदेश और देश में बजेगा: विनोद प्रजापति जिलाध्यक्ष
 
प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय जनता पार्टी बार-बार सिद्ध करते हुए सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़े दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपती है। इसका एक उदाहरण फिर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति है। 2019 में हमें शिवदत्त जी के अध्यक्षता में जीत मिली थी और इस बार 2024 में विनोद प्रजापति के अध्यक्षीय कार्यकाल में ऐतिहासिक जीत मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे ऐसा मेरा विश्वास और शुभकामनाएं है उक्त बातें शनिवार को जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में इलाहाबाद की सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बुकें भेंटकर शुभकामनाएं देते हुए कहा हम सभी कार्यकर्ता आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करते हुए 2024 में कमल खिलाने का कार्य करेंगे। और हर प्रकार से सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं संग तत्पर रहूंगा।

SV News

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के सहयोग और आशीर्वाद से यमुनापार से जीत का डंका प्रदेश और देश में बजेगा यह अध्यक्ष,तभी सफल होगा। सभी कार्यकर्ता संकल्पित और एकजुटता के साथ कार्य करें, कहीं गलत हो तो अवगत कराएं उसको सुधारा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी का बड़ी माला पहनाकर जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। वही निवर्तमान जिलाध्यक्ष की विदाई की गई। सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बुके,माला व अंगवस्त्रम् से स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाईयां दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,विधायक करछना पियूष रंजन निषाद,पूर्व विधायक नीलम करवरिया,डाँ.संगम मिश्र, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभनारायण द्विवेदी, योगेश शुक्ला आदि ने बुके भेंटकर जिलाध्यक्ष की कुर्सी सौंपते हुए मुंह मीठा कराकर नई पारी की शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्चन करते हुए बंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। जिसमें विधायक करछना पियूष रंजन निषाद,पूर्व विधायक नीलम करवरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र देव पाण्डेय, शिवदत्त पटेल, डाँ.संगम मिश्र,डाँ.एलएस ओझा, रमाकांत विश्वकर्मा,कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह,अश्वनी सिंह आदि पदाधिकारियों ने सम्बोधन कर शुभकामनाएं दी। संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभ नारायण द्विवेदी,ज्ञान सिंह पटेल, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, राजेश्वरी तिवारी,अजीत प्रताप सिंह, संतोष त्रिपाठी, जयसिंह पटेल, अशोक पांडे, विजय शंकर शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, कृष्ण दास गुप्ता, कमलेश त्रिपाठी,ओमप्रकाश निषाद, शिवराम सिंह परिहार, राजेश धनगर, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सुरेश शुक्ला,सुधाकर पांडे, अरुण सिंह, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान, सतीश विश्वकर्मा, धर्मराज पाल, उमेश शुक्ला,राजकुमार मिश्र,उमा वर्मा, गीता सिंह, अनूप केसरवानी आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी,ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad