Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कौन हैं आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव? जिन्हें सीएम योगी ने डांटकर प्रतापगढ़ जिले की डीएम पोस्ट से हटाया

sv news


लखनऊ (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिन रविवार को सात आईएएस अफसरों को तबादला किया, जिसमें प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को पद से अवमुक्त करते हुए वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव की जगह अब प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी के रूप में आईएएस संजीव रंजन को नियुक्त किया गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों एक्शन मोड में चल रहे हैं। बीते शनिवार को सीएम ने सभी जिलों के डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की समस्याओं के निस्तारण में कमजोर जिलों के जिलाधिकारियों से जवाब मांगा गया।

वहीं, प्रतापगढ़ जिले में राजस्व विभाग के कार्यों में भारी लापरवाही नजर आने पर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर तत्कालीन डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव से कारण पूछा। इस पर उचित जवाब न मिलने पर सीएम योगी ने फटकार लगाते हुए उन्हें पद से हटाने का निर्देश दे दिया। इसके दूसरे दिन रविवार को यूपी 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ, जिसमें प्।ै प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।

प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 2016 में आईएएस में पदोन्नत किया गया था। 2016 से 2022 तक उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में वीसी, विशेष सचिव जैसे पदों का कार्यभार मिला। 2017 में प्।ै प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को यूपीडेस्को का एमडी बनाया गया था।

इसके बाद, साल 2022 के अप्रैल महीने उन्हें पहली बार जिलाधिकारी और कलेक्टर के रूप में औरैया जिले में पोस्टिंग दी गई थी। औरैया से ट्रांसफर होने के बाद प्।ै प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव 2 जून 2023 को प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी व कलेक्टर नियुक्त किए गए थे। 17 सितंबर 2023 को उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।

प्।ै प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का गृह जिला आजमगढ़ है। 1994 में पहली बार सरकारी सेवा में प्रवेश किया था। प्।ै प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का वेतनमान 15600-39100 जीपी 7600 (मैट्रिक्स 12) है। प्।ै प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव की शैक्षिक योग्यता इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमए) है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad