Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के चपरतला गांव में अज्ञात कारणों से एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया और रोना-पीटना मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के चपरतला गांव निवासी अशोक कुमार (30) पुत्र साहब लाल बिंद शुक्रवार की शाम खाना-पीना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब करीब नौ बजे तक वह नहीं उठा तो परिवार के लोग कमरे में झांककर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। अगल-बगल के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो भाईयों में छोटा था। मृतक अशोक की पत्नी मायके गई थी। सूचना पर वह रोती-बिलखती पंहुची। उसको एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad