Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में भूम विवाद में बहनोई ने साले को मारी गोली, मचा हड़कंप

SV News

कहासुनी के बाद फायरिंग का आरोप

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेरूआ चौराहे पर बुधवार को भूमि विवाद में गोली चलने की सूचना से खलबली मच गई। आरोप है कि बहनोई ने साल को गोली मार दी। गोली पैर को खरोचते हुए निकली है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे नवाबगंज के रेरूआ चौराहे पर भूमि विवाद विवाद के दौरान पिपरियापुर थाना नवाबगंज निवासी सोनू यादव गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। पुलिस ने बताया कि सोनू यादव व उसके बहनोई के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोपहर दोनों के बीच कहासुनी की बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान बहनोई ने गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। हालांकि गोली चलने की सूचना की पुष्टि पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad