Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हंडिया पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डेलीगेसी के छात्र ने अपने कमरे में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। दोपहर तक कमरे से बाहर न निकलने पर पड़ोसी छात्रों ने खिड़की से देखा। तब वह पंखे के सहारे रुमाल के फंदे से लटका मिला। घटना से बौखलाए छात्रों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 
कूशीनगर जनपद के परसौनी गांव थाना नेबुआ नौरंगिया निवासी परशुराम गुप्ता का बेटा निखिल कुमार गुप्ता हंडिया पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वर्ष 2022 के सत्र में नामांकन कराया था। हंडिया कस्बा स्थित एक लॉज में रहकर वह पढ़ाई करता था। बुधवार को दोपहर अपने बंद कमरे में पंखे के सहारे गले में रुमाल लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटक रहे निखिल को नीचे उतारा। 
लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंडिया पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में द्वितीय वर्ष के छात्र के रूप में निखिल द्वारा अभी तक न तो शुल्क जमा किया गया है और न ही नामांकन कराया गया है। मृतक निखिल के चाचा शंभू कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे फोन करके उसने परिजनों से बात की थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad