Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: दीपावली का सामान लेने जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

SV News

मातम में बदली दीपावली की खुशियां, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जौनपुर जिले के मीरगंज थाना के रामपुर चौथार शेषजैनपुर गांव के युवक की प्रयागराज के थाना सरायममरेज के जंघई में टैक्टर की टक्कर  से मौत हो गई। युवक दीपावली का सामान खरीदने जंघई बाजार जा रहा था। परिवार में दीपावली की खुशियाँ मातम में छा गई।
जौनपुर मीरगंज थाना के रामपुर चौथार के शेषजैनपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव (23) पुत्र माता प्रसाद यादव बाइक से जरौना जंघई मार्ग से वह जंघई दीपावली का सामान खरीदने जा रहा था। सुबह नौ बजे सराय ममरेज थाना के जंघई बाबानगर ककरहवा के पास विपरित दिशा से आ रही टैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो  गई। मौत की सूचना मिलते ही सरायममरेज की पुलिस मौके पर पहुंचकर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक वाहन चलाकर कमाई करता था दीपावली के दिन घटना घटने से दीपावली की खुशियां मातम मे फैल गयी। 
मृतक तीन भाइयों में दुसरे नंबर का था। चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसे तीन माह का बच्चा भी है। माता सुमित्रा, पत्नी रीना देवी बहन पुजा व घर के अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। सरायममरेज जंघई चौकी प्रभारी कपिल चहल व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad