Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में आपसी विवाद के बाद दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोरांव थाना क्षेत्र के गधियांव के पास हाईवे पर एक युवक को गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली मारने वाला फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान दोस्त ने ही तमंचे से फायर कर दिया है।
गधियांव हाईवे पर शुक्रवार की देर रात दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान संदीप पटेल (30) को गोली मार दी गई। संदीप प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली मारने वाला उसका दोस्त साहिल गधियांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने छानबीन में जानकारी मिली है कि दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर साहिल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली संदीप को लगी। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad