Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ऑटो पलटने से बालिका की मौत, रिश्तेदारी जाते समय हुआ हादसा

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। प्रयागराज से एक परिवार ऑटो से सोनभद्र रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में शनिवार को सुबह मड़िहान थाना क्षेत्र के तहसील के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से ऑटो पलट गया। इस हादसे में परिवार के सदस्य दबकर घायल हो गए। ऑटो पलटने से बालिका समेत घायल सभी चार लोगों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका के माता-पिता शव लेकर घर चले गए। ऑटो को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है।
प्रयागराज जिले के झूंसी थाने के बजहा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (30) ऑटो मालिक हैं। वे अपने भाई डब्बू (22), पत्नी ममता (28) और चार वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ शनिवार को सुबह ऑटो से ससुराल सोनभद्र के राजपुर जा रहे थे। ऑटो इंद्रजीत चला रहे थे। रास्ते में मड़िहान तहसील के पास ऑटो में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से चारो लोग दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया गया। जहां डाॅक्टर ने बालिका शिवानी को मृत घोषित कर दिया। घायलों ने घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन पहुंचे। डाॅक्टर ने घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया था। परिजन बालिका का शव लेकर चले गए। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में बालिका की मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए। हादसे की शिकार ऑटो को थाने में खड़ा कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad