Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा ब्लॉक में महिला प्रधानों का सम्मान बुधवार को

SV News

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में आयोजित होगा कार्यक्रम

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा विकासखंड परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में महिला प्रधानों का सम्मान बुधवार को किया जाएगा। उक्त सम्मान ब्लॉक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्रा व खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह करेंगी। 
बता दें कि पिछले दिनों क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रशिक्षण सरपंच संवाद नई दिल्ली में भाग लेने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। मेजा विकासखंड सहित जिले के कई गांवों की महिला प्रधानों का सम्मान दिल्ली में किया गया था। जिसके मद्देनजर मेजा विकासखंड परिसर में ब्लॉक प्रमुख द्वारा उक्त महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने दी है और सभी प्रधानों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad