Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने निकाला कैंडल मार्च

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रयागराज मंडल के तत्वावधान में स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी की जघन्य हत्या के विरोध में पत्थर गिरिजाघर सिविल लाइंस से सुभाष चौराहा तक कैंडल मार्च का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। 
मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान सरकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर हत्यारों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई करने तथा एनआईए से जांच मांग की। महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, गंगापार अध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह, यमुनापार अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में क्षत्रिय बंधुओ और समाज के अन्य वर्गों ने कैंडल मार्च में प्रतिभाग किया।
कैंडल मार्च में प्रतिभा करने वालों में संरक्षक शिव शंकर सिंह, मानवेंद्र सिंह, यूपी सिंह, राजकुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, पार्षद अमित सिंह बबलू, राणा प्रताप, राजेश गुप्ता, अरविंद मिश्रा, सुरेश तिवारी, बृजेंद्र सिंह, मनोज सिंह बिसेन, दिग्विजय सिंह, संदीप रघुवंशी, संजय सिंह, पीयूष सिंह श्रीप्रकाश सिंह, आलोक सिंह, आरपी सिंह, अजय सिंह गहरवार भोला सिंह, कुंवर राजीव सिंह, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, पूर्व पार्षद आनंद, धीरेंद्र बहादुर सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad