Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: मौसम ने ली करवट, कोहरे की चादर में लिपटा शहर सहित यमुनापार व गंगापार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। साल के आखिरी महीने की शुरुआत में ठंड ने जोरदार दस्तक दी। शनिवार सुबह पूरा शहर, यमुनापार व गंगापार क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। हालांकि शीत लहर ने बृहस्पतिवार रात से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था।

SV News

जिले के शनिवार सुबह शहर में कोहरा छाया रहा। 50 मीटर के आगे दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं यमुनापार के मेजा, करछना, बारा, कोरांव में भी घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन लाइट जलाए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। लोगों ने कहा कि दिसंबर महीना शुरू हुआ है और अब कोहरा व ठंड अपना असर दिखाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad