Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

SV News

अस्पताल में हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल के पास बुधवार देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। घायल अवस्था में युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
पीसीबी हॉस्टल के गेट के सामने बुधवार देर रात चांदपुर सलोरी निवासी कार सवार अमरेंद्र नाथ मिश्रा (30) के ऊपर कुछ लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। बवाल बढने पर आरोपियों ने अमरेंद्र को गोली मार दी। गोली अमरेंद्र के पेट में जाकर लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अमरेंद्र ने बताया कि पीसीबी हॉस्टल में रहने वाला एक लड़का वहीं रहने वाले सूरजभान की बहन को परेशान कर रहा था। इसलिए वह वहां पर गए थे, तभी विकास उपाध्याय उर्फ बाबा व आयुष सिंह व उनके साथियों ने ईंट पत्थर से उसकी गाड़ी के ऊपर हमला कर दिया। उसके बाद उसके ऊपर गोली चला दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad