Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

धन्य वही है जो दूसरों के बारे में सोचता है: डॉ एल एस ओझा


SV News

योगदान फाउंडेशन के तत्वावधान में जरुरतमंदों को वितरित किए गए कंबल

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। गुरुवार को योगदान फाउंडेशन के तत्वावधान में क्षेत्र के बिसहिजन कला गांव में सर्दी के मौसम में शीत लहर के दौरान गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एल एस ओझा रहे। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

SV News
जिसमें योगदान फाउंडेशन के चेयरमैन अनुज तिवारी द्वारा लगभग सैकड़ों से ज्यादा कंबल ठंड में उन लोगों को दिए गए जिसको इस कड़ाके की ठंड में कंबल की जरूरत थी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ एल एस ओझा ने कहा कि जो धरती पर जन्म लिया है वह चाहे पशु पक्षी हो या इंसान हो सब अपना पेट भर लेते हैं। बड़ी बात तो यह है कि जो दूसरों के बारे में सोचता है वह असली समाजसेवी होता है। यही समाजसेवा योगदान फाउंडेशन के चेयरमैन अनुज तिवारी द्वारा किया गया। जो अत्यंत सराहनीय है। अपने संबोधन में पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्नन शुक्ला ने कहा कि गरीबों की सेवा करनी चाहिए। जरुरतमंदों को कंबल वितरित करने का कार्य सराहनीय है। अपने संबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि योगदान फाउंडेशन के द्वारा किया गया यह कार्य एकदम सराहनीय है। इस ठंड में गरीबों को कंबल की जरूरत थी। सभी मंचासीन अतिथियों ने योगदान फाउंडेशन की सराहना की। कंबल पाकर सभी गरीब महिलाओं एवं पुरुषों ने सराहा।

SV News

देखा जाए तो मेजा क्षेत्र में पिछले तीन-चार सालों से योगदान फाउंडेशन के द्वारा क्षेत्र में गरीबों की मदद की जा रही है। गरीब लोगों की बेटियों की शादी में अनुज तिवारी के द्वारा कुछ न कुछ योगदान पंहुच जाता है। योगदान फाउंडेशन के संस्थापक अशोक तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, प्रभा शंकर उर्फ रिंकू ओझा, राजबल्लभ तिवारी, राकेश तिवारी महामंत्री, राकेश मिश्रा, सोटा गुरु, अनिल शुक्ला, अजय शुक्ला, मनीष द्विवेदी, मोहित शुक्ला, आकाश तिवारी, सत्य प्रकाश केशरी, रामबाबू मिश्रा, विकास तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad