जौनपुर (राजेश सिंह)। दरोगा निखिलेश तिवारी ने सराहनीय कार्य किया है। क्षेत्र में गरीबों को ठंड से बचाने को लेकर उन्होंने कंबल वितरित किया है। जौनपुर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी का प्रशंसनीय कार्य की लोगों ने जमकर सराहना किया। जरूरतमंद लोगों को चौकी प्रभारी ने कम्बल और मिठाइयां वितरित किया। बेसहारा वृद्ध महिलाओं को चप्पल भी पहनाए गए। ठंड से बचाव के लिए कम्बल मिलने के बाद चेहरे में मुस्कान दिखी। स्थानीय लोगों ने भी जौनपुर पुलिस की प्रशंसा की। देखा जाए तो प्रयागराज जिले में भी सेवा दे चुके दरोगा निखिलेश तिवारी का सराहनीय कार्य रहा है। उक्त दरोगा हमेशा गरीबों जरुरतमंदों की सेवा करते हुए देखा गया है।