Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मकरसंक्रांति स्नान: श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, मंडलायुक्‍त ने ल‍िया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। तीर्थराज प्रयाग के पावन संगम तट पर माघ मेले का प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति सोमवार सूर्य की किरणें फूटने से पहले ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो गया। आधी रात से ही श्रद्धालु मेला क्षेत्र में विभिन्न रास्तों से प्रवेश करने लगे और संगम पर भीड़ बढ़ने लगी। हर हर गंगे और जय गंगा मैया के घोष के बीच स्नान शुरू हुआ। उजाला होते होते संगम नोज स्नानार्थियों से पट गया। स्थानीय और दूरदराज के जिलों से आए लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। घाटों पर पुलिस और सिविल डिफेंस के वालंटियर सीटियां बजाते लोगों को नियंत्रित करते रहे। स्नान घाट पर सुबह सात बजे तक भीड़ बढ़ गई। सुबह करीब आठ बजे तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के स्नान कर लेने का अनुमान मेला प्रशासन को है। आज कोहरे से राहत है।

SV News

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने भी सहयोगियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान ठंड लग गई तो उन्हें पुलिस वालों ने अस्पताल पहुंचाया। रविवार को नौ लाख श्रद्धालुओं के स्नान का दावा मेला प्रशासन ने किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad