Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डोहरिया में पूजित अक्षत का घर-घर हुआ वितरण

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आया पूजित अक्षत मेजा तहसील के ग्राम पंचायत डोहरिया के समस्त बस्तियों में घर-घर  जा कर  वितरित किया गया। लोगों ने पूजित अक्षत और पत्रक उत्साह पूर्वक लेकर माथे चढ़ा कर खुशियां मनाया। इस दौरान जय श्री राम जय हनुमान का उद्घोष भी किया।

sv news

 मंडल प्रमुख दिनेश तिवारी व पूर्व मंडल अध्यक्ष उरुवा सुधाकर शुक्ल ने लोगों से आगामी 22 जनवरी को श्रीराम लला विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्रीराम उत्सव और शाम को दीपावली मनाने का आह्वान किया।वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता दिनेश तिवारी (मंडल प्रमुख) के नेतृत्व में घर-घर अक्षत व पत्रक का वितरण किया गया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ल, आशीष पटेल, अमित मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोहरिया, जयराम का पूरा,  चौकठा तिवरियान, विसेनपुर सहित अन्य ग्रामसभा और मजरों में घर-घर जाकर अक्षत वितरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad