Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महिला सशक्तिकरण से ही सशक्त राष्ट्र का होता है निर्माणः देवेंद्र

sv news

विश्व युवक केंद्र चला रहा है महिला सशक्तिकरण अभियान 2024 सप्ताह

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सशक्त राष्ट्र की पहिचान उस देश के महिलाओं के सशक्तिकरण से होती है। आज महिलाये विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। जमीन से लेकर अन्तरिक्ष तक अपनी छमता का लोहा मनवा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष विभिन्न परीक्षाओं में लड़कियों का सफलता में प्रतिशत ज्यादा है है ।चिकित्सा, ब्यवसाय, प्रशासनिक सेवा, फौज, वैज्ञानिक तथा राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व को कम करके नही आंका जा सकता । अभी प्रधानमंत्री जी ने लोक प्रतिनिधित्व में भी महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं के सशक्तिकरण अभियान में नीव का पत्थर रख दिया। यह विचार वसेरा के सचिव देवेन्द्र कुमार शर्मा ने विश्व युवक केंद्र तथा वसेरा के संयुक्त तत्वावधान में एस बी पब्लिक स्कूल दरियाबाद में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 सप्ताह के अंतरगत आयोजित सेमिनार में ब्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विश्व युवक केंद्र पूरे देश मे विभिन्न संस्थाओं के साथ इस अभियान को 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चला रहा है।5 मार्च को दिल्ली मुख्यालय से पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा ।

सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर खान ने बताया कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु स्वयंसहायता समूह व अन्य गतिविधियां संचालित कर रहे है। महिलाये  उपयोग करके सशक्त राष्ट्र निर्माण करे।आत्मनिर्भर सशक्त महिला पूनम ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत पेपर प्लेट बनाने तथा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार प्रारम्भ किया है। आप लोग बरसात के मौसम में कुछ घण्टो की सूचना पर पचासों की संख्या में भाग लेने आई है। यह दर्शाता है कि महिलाओं को सशक्त करने की पहल कर रही है। सेमिनार को रूबी, रज़िया, सोनिया आदि ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion