Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पूर्व लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, स्नान करने का सिलसिला जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मौनी अमावस्या स्नान पर्व से एक दिन पहले ही गुरुवार को माघ मेला में लाखों श्रद्धालुओं का संगम में स्नान करने का सिलसिला जारी हो गया।


मौनी अमावस्या स्नान पर्व के पूर्व सुबह से ही सायं काल तक करीब 58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। मेला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित गए हैं।


शुक्रवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था मजबूत एवं सुदृढ़ बनाए रखने में पूरी तैयारी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad