Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बसंत पंचमी पर संगम नगरी में उमड़ा स्नानार्थियों का जनसैलाब, अब तक 20 लाख लोगों ने किया स्नान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पतित पावनी मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में बसंत पंचमी पर्व पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसम खुशगवार था इसलिए रात एक बजे से ही लोगों ने स्नान शुरू कर दिया। सुबह होने तक भीड़ अचानक बढ़ी और दस बजे तक करीब 19 लाख 50 हजार लोगों के स्नान कर लेने का अनुमान प्रशासनिक आधार पर लगाया गया। मेलाधिकारी, मेला पुलिस के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे और चारों तरफ सीटियों की आवाजें आती रहीं।


बसंत पंचमी माघ मेले का चौथा स्नान पर्व है। इसमें माना जाता है कि स्थानीय लोगों की संख्या अधिक होती है। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, भदोही, संत रविदास नगर, वाराणसी और कौशाम्बी के भी लोग स्नान करने पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में हर हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। घाट पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसलिये संगम वाच टावर से लगातार एनाउंस किया जाता रहा।
सुबह पांच बजे संगम नोज पर भीड़ बढ़ी । दस बजे तक घाट स्नानार्थियों से भर गया। पुलिस कर्मियों को सख्ती करके वहां से भिक्षुओं, घाटिया पंडों को हटाना पड़ा। स्नान निर्विघ्न रूप से होता रहा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद संगम नोज पर रहे। उन्होंने बताया कि स्नान पर्व सकुशल चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad