करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के भुंडा गांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में एक दस वर्षीय बालक का शव पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त बालक का शव करछना थाना क्षेत्र के मड़वा बीरपुर गांव निवासी दिनेश सोनकर के बेटे का बताया जा रहा है। जिसके मौत के कारण का स्पष्टीकरण नहीं हो सका है। करछना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है।