Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को किया जागरूक

SV News

कौशांबी (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति के तहत थाना कोखराज अन्तर्गत चाकवन चौराहा स्थित जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर विद्यालय की छात्राओं को सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे शक्ति मोबाइल, महिला हेल्पडेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र, मिशन शक्ति कक्ष, महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही जैसे तमाम योजनाओं और महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। महिला कांस्टेबल रोजी ने छात्राओं को बताया की विद्यालय आने जाने का मार्ग हो या कोई भी मार्ग अगर कोई आपको परेशान या छेड़छाड़ करता हैं तो आप बिना डर पुलिस हेल्पलाइन में शिकायत करें। महिला कांस्टेबल गीतांजलि ने छात्राओं को बताया पुलिस आपकी मित्र हैं, आपको उनसे डरने की ज़रूरत नहीं हैं, आपको जहाँ भी जरूरत लगे आप महिला हेल्पलाइन पर कॉल करें। आपकी तुरन्त सहायता किया जायेगा। महिला कांस्टेबल अनीता ने बताया की छात्राओं को भय मुक्त होकर जीने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनों को बनाया हैं। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नीलम सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे अभियान की सराहना की और महिला पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शैलजा सिंह, प्रीति सिंह, रिचा सिंह, दीपांशी, अमिता, रितु, प्रिया, रंजना, वैशाली आदि शिक्षिकायें और छात्रायें मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad