Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: आधा दर्जन इंस्पेक्टर व दो महिला थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले में मंगलवार देर रात आधा दर्जन इंस्पेक्टर व दो महिला थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से उक्त अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। 

देखें लिस्ट 

निरीक्षक सुनील कुमार कनौजिया को अतिरिक्त निरीक्षक थाना धूमनगंज से प्रभारी निरीक्षक कैण्ट स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार वर्मा को प्रभारी आईजीआरएस सेल से प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर को प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद से प्रभारी निरीक्षक शाहगंज स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक रामाश्रय यादव को पीआरओ पुलिस आयुक्त से प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक दीपक शर्मा को कार्यालय एसीपी धूमनगंज से प्रभारी आईजीआरएस सेल स्थानान्तरित किया गया है।

निरीक्षक रुकुम पाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक कैण्ट से पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया है।

महिला उपनिरीक्षक जय अम्बिका पासवान को प्रभारी चौकी लोक सेवा आयोग, थाना सिविल लाइन से थानाध्यक्ष महिला थाना स्थानान्तरित किया गया है।

महिला उपनिरीक्षक पूनम देवी शुक्ला को थानाध्यक्ष महिला थाना से पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad