Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ओवरलोडिंग के खेल में मिलीभगत, सात परिवहनकर्मी निलंबित

sv news

प्रयागराज /लखनऊ (राजेश सिंह)।इनमें प्रयागराज में तैनात पांच प्रवर्तन सिपाही, एक पर्यवेक्षक और एक चालक शामिल हैं। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सातों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

ओवरलोड वाहनों के संचालन में संलिप्तता के आरोप में परिवहन विभाग के सात कर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें प्रयागराज में तैनात पांच प्रवर्तन सिपाही, एक पर्यवेक्षक और एक चालक शामिल हैं। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सातों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

निलंबित कर्मियों में पंकज सिंह, अनिल कुमार सिंह, आशीष त्रिपाठी, रंजीत सिंह, रमेश मिश्रा, शीतला प्रसाद यादव और जनार्दन शर्मा शामिल हैं। विभागीय जांच में ओवरलोडिंग से जुड़े मामले में इन कर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद निलंबन किया गया। परिवहन आयुक्त ने कहा कि मामले में सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad