Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला दो युवकों का शव, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र के भरहरा गांव के समीप नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कौंधियारा थाना क्षेत्र के भरहरा गांव में सोमवार की रात दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें नहर के किनारे मिलीं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की रात में हत्या कर दी गई। एक युवक के मुंह से झाग निकल रहा था दूसरे के शरीर पर चोटों के निशान थे। घर वालों ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भरहरा गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार का बेटा संजय (16) और संगम लाल का बेटा संदीप (15) पट्टीदार थे। संजय और संदीप में गहरी दोस्ती भी थी। संदीप सोमवार की रात संजय के घर गया था। संजय की मां ने दोनों को खाना दिया। खाना खाकर करीब 8 बजे दोनों घर से बाहर निकले। फिर वापस नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह गांव का रहने वाला राजकुमार शौच के लिए जा रहा था तभी उसने निरौंधा माइनर नहर के बगल में पुआल पर संजय और संदीप की लाशें देखी। संदीप के मुंह से झाग निकल रहा था।
संजय के शरीर पर चोटों के निशान थे। राजकुमार ने तुरंत घरवालों को सूचना दी। परिजन दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घर वाले दहाड़े मार कर रोने लगे। तब तक पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। इंस्पेक्टर कौंधियारा फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया की दोनों रात में अक्सर सिंचाई के लिए खेत जाते थे। उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है। दिन में डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे और एसीपी कौंधियारा विवेक यादव भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
डीसीपी यमुनानगर श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया दोनों युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शब्दों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर वालों से भी बातचीत की जा रही है। अगर वह किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad